वायरल न्यूज़

Viral Video: छात्र ने टीचर को मारा जोरदार मुक्का, पेट पकड़कर कराहने लगे गुरुजी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक छात्र अपने शिक्षक को मुक्का मारते दिख रहा है। छात्र के मुक्का मारने से शिक्षक को बहुत जोर से चोट लगी और वे कराहते हुए रोने लगे।

Image

टीचर को छात्र ने मारा मुक्का (Instagram/@ramban.gk)

गुरु का दर्जा भगवान से भी ऊंचा है। गुरु ही बच्चों के भविष्य को अपने हाथों से गढ़ता है। जिससे उनका आने वाला कल संवरता है। स्कूल में जहां गुरुओं का सम्मान करना सिखाया जाता है, वहीं उसी शिक्षा के मंदिर में एक छात्र ने अपने गुरु जी पर हाथ उठा दिया। मामला आंध्र प्रदेश के एक सरकारी स्कूल का है। जहां एक 10वीं कक्षा के छात्र ने टीचर से मामूली कहासुनी के बाद उन्हें एक जोरदार मुक्का मार दिया। जिससे उन्हें काफी चोट लग गई। इस पूरे मामले का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। जहां कुछ लोगों ने इसे आज के जेनरेशन का अपने शिक्षकों के प्रति व्यवहार की कड़ी आलोचना की।

ये भी पढ़ें:

शिक्षक और छात्र के बीच हुई थी बहस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल हो रहा यह वीडियो आंध्र प्रदेश के वीरावल्ली गांव के एक जिला परिषद हाई स्कूल का बताया जा रहा है। जहां शिक्षक छात्र को डांट रहे थे। थोड़ी देर बाद शिक्षक की डांट बहस में तबदील हो गई। शिक्षक की डांट उस छात्र को इतनी बुरी लगी कि उसने अपना आपा खो दिया और अगले ही पल उसने शिक्षक पर हमला बोल दिया। वीडियो में छात्र को अपने शिक्षक को जोरदार मुक्का मारते हुए आप देख सकते हैं।

छात्र की मार से शिक्षक को लगी चोट

छात्र के इस उग्र रूप को देख वहां मौजूद कुछ अन्य छात्र और स्कूल के स्टाफ ने उसे रोका। मगर टीचर को बहुत तेज चोट लगी थी। वीडियो में वे अपना पेट पकड़कर कराहते दिख रहे हैं। जैसे-तैसे मामले को शांत कराया गया। इस पूरी घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। हमने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट @ramban.gk नाम के अकाउंट से लिया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां लोगों ने इसे स्कूलों में बढ़ती अनुशासनहीनता का उदाहरण बताया और मामले की जांच करने की बात कही।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article