टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'अपने 2 दिन और उनके...' शो से बाहर आते ही Nakul Dhull ने इंटरनेट पर काटा भौकाल, किया ऐसा पोस्ट

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 से नकुल धुल बाहर आ गए हैं। गुल्लू संग मारपीट के बाद नकुल को शो से निकाला गया है। शो के बाद नकुल ने अपना पहली इंस्टा स्टोरी लगाई ङै।

Image

bigg boss 20-nakul dhull (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में नकुल धुल (Nakul Dhull) ने चंद घंटों में ही हंगामा मचा दिया। नकुल ने वीकेंड का वार में घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री ली और माहौल की बदल दिया। शो में नकुल धुल की कुशल तंवर यानी गुल्लू के साथ भयंकर लड़ाई हुई। इस लड़ाई में दोनों के बीच बात हाथापाई तक पहुंच गई, जिसके बाद स्काउट को छोड़कर पूरा घर गुल्लू के सपोर्ट में नजर आया, जिस वजह से बिग बॉस ने नकुल के इविक्शन का फैसला लिया। शो से बाहर आने के बाद नकुल ने पहली इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने एक बार फिर सबको टारगेट किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: नकुल धुल-गुल्लू की हाथापाई पर Elvish Yadav ने दिया तगड़ा रिएक्शन, Mahhi Vij को किया टारगेट

    नकुल धुल ने बाहर आकर लगाई इंस्टा स्टोरी

    बिग बॉस 20 में गुल्लू संग लड़ाई के बाद नकुल धुल ने काफी समय अकेले बिताया। वह गार्डन एरिया में ही टहलते हुए नजर आए। उस मौके की एक तस्वीर नकुल ने शो से बाहर आकर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लगाई है। इस तस्वीर में नकुल बैंच पर बैठे हुए हैं और काफी सीरियस लग रहे हैं। इस तस्वीर के साथ नकुल ने सभी कंटेस्टेंट्स को ताना मारा है। नकुल ने लिखा है, 'अपने 2 दिन... उनके 100 दिन।' इस पोस्ट से नकुल ने अपनी फैन फॉलोइंग दिखाने की कोशिश की है। सोशल मीडिया पर ये इंस्टा स्टोरी काफी वायरल हो रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: नकुल बेघर होते ही निशाने पर आईं Love Gill, आसिफ खान और यंग डीएसए का फूटा गुस्सा

    bigg boss 20

    bigg boss 20 (photo credit- instagram)

      नकुल धुल को मिला रजत दलाल का सपोर्ट

      नकुल धुल और गुल्लू की लड़ाई के मामले में सोशल मीडिया पर सेलेब्स के रिएक्शन भी सामने आ गए हैं। इस मामले में रजत दलाल ने खुलकर नकुल धुल का सपोर्ट किया है। रजत ने एक वीडियो शेयर कर कहा था, 'मेरी फीड बिग बॉस की रील्स से भर चुकी है, लेकिन एक बात मानने वाली है जब से इस सीजन में नकुल गया है, तब से ही जो लोग ये सीजन नहीं देख रहे थे वो भी बिग बॉस देखने के लिए मजबूर हो गया है। इसमें मैं भी शामिल हूं। मैं बिल्कुल भी रियलिटी शो नहीं देखता। 1 प्रतिशत नहीं देखता हूं। मेरा खुद का मन कर रहा है कि देखूं... करेगा क्या। एक चीज है।'

      माही विज हुईं ट्रोल

      नकुल धुल के इविक्शन के बाद फैंस माही विज को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। नकुल और गुल्लू की लड़ाई के बीच माही विज का भी गुस्सा बाहर आया था। माही ने नकुल की पीठ पर तेज थप्पड़ मारा था, जिसका क्लिप वायरल हो रहा है। ऐसे में फैंस का कहना है कि अगर नकुल हिंसा करके शो से बाहर हो सकते हैं तो माही विज को भी शो से बाहर होना चाहिए। ऐसे में माही विज के इविक्शन की मांग सोशल मीडिया पर बढ़ती जा रही हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article