शहर

अतीक के गढ़ चकिया में महिलाओं की चौपाल, पद्मलोक आवास योजना से जगी घर की उम्मीद, CM योगी आज करेंगे भूमि पूजन

प्रयागराज के चकिया में सीएम योगी के दौरे से पहले महिलाओं ने पद्मलोक आवास योजना को लेकर उम्मीद जताई। महिलाओं के मुताबिक, कभी माफिया अतीक अहमद के दबदबे के लिए पहचाने जाने वाले इलाके में अब सुकून महसूस होता है।

Image

CM योगी के दौरे से पहले चकिया में महिलाओं ने आवास योजना पर जताई खुशी

Photo : Times Now Digital

CM Yogi Prayagraj Visit: प्रयागराज का चकिया इलाका कभी माफिया अतीक अहमद के खौफ और दबदबे के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यहां की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज दौरे से पहले इस इलाके की महिलाओं के चेहरों पर डर की जगह सुकून और अपने पक्के आशियाने की उम्मीद साफ झलक रही है। जिस जमीन पर कभी माफिया का कब्जा हुआ करता था, आज उसी जगह पर गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए आवास बनने जा रहे हैं।

स्थानीय महिलाओं ने टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में कहा कि इलाके में पहले माफिया और उसके गुर्गों का खौफ महसूस होता था, लेकिन अब वे सुकून और बेहतर भविष्य की उम्मीद कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि माफिया की जमीन पर पक्की छत और सुरक्षित आशियाना मिलना उनके परिवारों के भविष्य के लिए एक बहुत बड़ी राहत और खुशी की बात है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कसारी-मसारी में पद्मलोक आवास योजना का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना से मध्यम वर्ग और जरूरतमंद परिवारों को अपने घर का सपना पूरा होने की उम्मीद है।

प्रयागराज दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे और विभिन्न विकास कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह दोपहर 1:15 बजे शहर आएंगे। सबसे पहले तेलियरगंज में बाबू मसूरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद तेलियरगंज स्थित प्रिंटिंग इंस्टीट्यूट ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

शाम को लखनऊ लौटेंगे सीएम

मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे गवर्नमेंट प्रेस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4:15 बजे कसारी-मसारी पहुंचकर पद्मलोक आवास योजना के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस योजना से मध्यम वर्ग और जरूरतमंद परिवारों का अपना घर होने का सपना पूरा होगा।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 5:35 बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article