साउथ मूवीज

Jailer 2 X Review: रजनीकांत की फिल्म को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, फैंस ने बताया मेगा ब्लॉकबस्टर

Jailer 2 X Review: नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। दर्शकों ने फिल्म देखने के बाद इसे मेगा ब्लॉकबस्टर बताया है।

Image

रजनीकांत की फिल्म को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स (Pic Credit: Instagram)

Jailer 2 X Review: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। साल 2023 में आई फिल्म 'जेलर' की सफलता के बाद रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आ रहे हैं। दर्शकों ने रजनीकांत के दमदार अंदाज, एक्शन सीन, बैकग्राउंड म्यूजिक और कैमियो की तारीफ की है। इतना ही नहीं फैन्स ने रजनीकांत की 'जेलर 2' को देखने के बाद एक्स अकाउंट पर अपने रिव्यू शेयर करने शुरू कर दिए हैं। तो चलिए देखते हैं रिलीज के बाद फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 box office Collection Day 1: पहले दिन इतिहास रचेगी Rajinikanth की फिल्म, टूटेंगे कई रिकॉर्ड)

फैन्स ने 'जेलर 2' को बताया ब्लॉकबस्टर

रजनीकांत स्टारर 'जेलर 2' को देखने के बाद अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। कुछ लोगों को फिल्म की धीमी रफ्तार और क्लाइमैक्स पसंद नहीं आया। वहीं दूसरी ओर कईयों ने इसे मेगा ब्लॉकबस्टर बताया है। एक यूजर ने लिखा, 'जेलर 2 का पहला हाफ जबरदस्त है! डार्क ह्यूमर बहुत बढ़िया काम कर रहा है। योगी बाबू की कॉमेडी एकदम शानदार है। रजनीकांत अपने पूरे स्वैग में हैं। अनिरुद्ध का बैकग्राउंड म्यूजिक भी बहुत जबरदस्त है। इंटरवल और उसकी पूरी सेटिंग एकदम परफेक्ट है। एक भी सीन बोरिंग नहीं लगा। स्क्रीनप्ले मजेदार है। अब दूसरे हाफ का बेसब्री से इंतजार है!' वहीं दूसरे ने 'जेलर 2' को लेकर कहा, 'यह एक मेगा ब्लॉकबस्टर है।' (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Salman Khan ने पिता Salim Khan के साथ शेयर कीं खास तस्वीरें, 91 की उम्र में भी फिटनेस के कायल हुए फैंस)

नेल्सन दिलीपकुमार ने रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का निर्देशन किया है। रजनीकांत की 'जेलर 2' में मिथुन चक्रवर्ती, मोहनलाल, विद्या बालन, राम्या कृष्णन, एसजे सूर्या और सूरज वेंजारामूडु सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इस मूवी में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन का भी दमदार कैमियो है। इसके अलावा 'जेलर 2' को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह फिल्म पहले दिन 125 करोड़ रुपये के आसपास कमाई कर सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article