आज के समय के लोगों को खासकर यूथ को रील्स बनाने और उसे वायरल करने का शौक उनके सिर चढ़कर बोल रहा है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर हर रोज सैकड़ों की संख्या में रील्स देखने को मिलती हैं। इस समय भी एक ऐसा ही रील वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की चलती ट्रेन में गेट के सामने खड़ी होकर रील बनाती हुई नजर आती है। समय रात का है। बता दें कि लड़की ने काला क्रॉप टॉप, लेपर्ड प्रिंट टाइट लेगिंग्स, चश्मा और उसके बाल खुले हुए हैं।
यह लड़की सुपरस्टार गायक डिवाइन के गाने पर रील बना रही थी। तभी अचानक पीछे से उसकी मां आ जाती है। वह लड़की को पकड़कर पहले तो ट्रेन के गेट से अंदर लाती है। फिर वह इस लड़की को जो रिश्ते में शायद इनकी बेटी होगी, उसको तीन-चार थप्पड़ मारती है। इस दौरान आंटी का चेहरा गुस्से से लाल दिखाई दे रहा है। जैसे मानों आंटी कह रही हों कि "रात को सोने नहीं देगी क्या? सबको उठाकर रील बनाएगी?" ये 15 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।
इंटरनेट यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
इंटरनेट पर इस वीडियो को @virjust18 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि "ट्रेन में सफर कर रही लड़की रात में रील बना रही लड़की मां ने देखा और लड़की की रेल बना दी , दे थप्पड़ दे थप्पड़, क्या मां ने सही किया आपकी क्या राय है कमेंट में बताएं?' वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं।
पहले ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा: "मां ने गलत किया, जब एक दरवाजा पहले से ही बेटी ने घेर लिया था तब वो अपनी रील दूसरे दरवाजे पर भी बना सकती थी", दूसरे ने लिखा: "लड़की की मां ने अच्छा किया और बच्चों का ध्यान ट्रेन में सफर करते समय जरूर रखना चाहिए। क्योंकि रील के चक्कर में रियल लाइफ खत्म हो सकती है।", तीसरे ने लिखा: "मां ने अच्छा किया और जोर से चार चपाटे लगाना चाहिए था ताकी वह याद रखती"। सच तो ये है कि रील बनाने का शौक ठीक है, लेकिन जगह और वक्त का ध्यान रखना जरूरी है। पब्लिक प्लेस में दूसरों की निजता (प्राइवेसी) और सुकून का भी हक है। मां का गुस्सा जायज था, तरीका भले ही कठोर लगा हो।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
