वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (09-Jan-2026): मेघालय में भारतीय टूरिस्टों ने फैलाया कचरा, फिर विदेशी शख्स ने लगाई ऐसी क्लास, वीडियो हुआ इंटरनेट पर वायरल

  • Authored by: Monu Jha
  • Updated Jan 8, 2026, 08:45 PM IST

आज का वायरल वीडियो (09-Jan-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: मेघालय के एशिया के सबसे साफ गांव मावलिनॉन्ग का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल (aaj ka viral video) हो रहा है, जिसमें एक विदेशी पर्यटक एक भारतीय शख्स को प्लास्टिक के कचरे को खुलेआम सड़क पर फेंकने से रोकता है। उसे ऐसा ना करने की अपील करता है। यहां पर देखें पूरी वीडियो।

viral video

मेघालय में भारतीय टूरिस्टों ने ही फैलाया कचरा, फिर विदेशी ने सिखाया सबक! (फोटो: Instagram/paduhaki)

सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है। यहां पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। जिनमें कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं। जो लोगों को सबक दे जाते हैं। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। यह वीडियो मेघालय का बताया जा रहा है। मेघालय (Meghalaya viral video) भारत का एक बेहद खूबसूरत और साफ-सुथरा राज्य माना जाता है। यहां स्थित मावलिनॉन्ग गांव को एशिया के सबसे स्वच्छ गांवों में से एक का होने का दर्जा प्राप्त है। स्वच्छता ही इस गांव की पहचान है। ऐसे में अगर कोई इसको गंदा करे वो भी कोई भारतीय ही हो तो यह बात हजम नहीं होती लेकिन इस वीडियो में ऐसा ही हुआ है।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा वीडियो

इस गांव के लोग सफाई पसंद हैं लेकिन अफसोस की बात यह है कि कई भारतीय पर्यटक इस बात को गंभीरता से नहीं लेते हैं और वहां जाकर भी कचरा फैलाने से बाज नहीं आते। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जो कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर खूब वायरल (latest trending video today) हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (today viral video) में दिखाया गया है कि एक भारतीय कार चालक प्लास्टिक की बोतल और कचरा खुले में फेंक देता है। उसी दौरान वहां मौजूद एक विदेशी पर्यटक यह सब देख लेता है।

जिसके बाद वह तुरंत इसका विरोध करता है और कैमरे की ओर इशारा करते हुए कहता है कि इस व्यक्ति ने प्लास्टिक कचरा फेंका है और इसकी गाड़ी का नंबर भी रिकॉर्ड हो गया है। वह साफ कहता है कि ऐसे सुंदर और साफ गांव में कचरा फैलाना बिल्कुल गलत है। कचरा फेंकने वाला व्यक्ति विदेशी से वीडियो न बनाने की गुजारिश करता है लेकिन विदेशी पर्यटक साफ कह देता है कि वह पहले भी मेघालय में रह चुका है और यहां की स्वच्छता व प्राकृतिक सुंदरता उसके लिए बहुत मायने रखती है, इसलिए वह चुप नहीं रह सकता। तभी एक स्थानीय व्यक्ति भी वहां पहुंचता है और कार सवार लोगों से सारा कचरा उठाकर डस्टबिन में डालने के लिए कहता है। जिसके बाद वह ऐसा करते भी हैं।

पढ़ें यूजर्स का रिएक्शन

अब यह वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर paduhaki नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "आइए खूबसूरत मेघालय को स्वच्छ रखें", दूसरे ने लिखा: "पदुह स्थानीय लोगों से भी अधिक स्थानीय है।", तीसरे ने लिखा: "बहुत बढ़िया काम किया पदुह, ये पर्यटक आते हैं और हर जगह गंदगी फैलाते हैं। इनमें शिष्टाचार या नागरिक भावना बिल्कुल भी नहीं है।" इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Monu Jha
Monu Jha author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article