वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (9-DEC-2025): Indigo Flight Delay के बीच क्रू मेंबर्स का ये अंदाज हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो देख लाखों लोगों ने लुटाया प्यार

आज का वायरल वीडियो (9-DEC-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट कैंसिल और देरी (Indigo Flight Delay) के बीच इस समय इसके क्रू मेंबर्स का एक वीडियो सोशल मीडिय पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ क्रू मेंबर्स एक यात्री के बच्चे की देखभाल कर रहे हैं। उस पर अपना ढेरों सारा प्यार लुटा रहे हैं। उड़ान रद्द होने और देरी के बावजूद, कर्मचारियों द्वारा दिखाई गई दयालुता और देखभाल ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया।

Image

Indigo Flight Delay के बीच क्रू मेंबर्स का ये अंदाज हुआ सोशल मीडिया पर वायरल (फोटो: Instagram/itsrashmishines)

इन दिनों खबरों में और सोशल मीडिया पर Indigo Airlines की ही चर्चा है। यह चर्चा उड़ान में देरी या फिर उसके कैंसल हो जाने से लोगों को हो रही परेशानी है। इस संबंध में कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिसमें लोगों का गुस्सा देखने को मिला है। लोगों को अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इन्हीं सब तकलाफों के बीच इस समय एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी अपना प्यार लुटाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

इस वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर itsrashmishines नामक यूजर ने शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फ्लाइट कैंसिल (Indigo Flight Cancellations) और डिले होने के बावजूद इंडिगो एयरलाइंस के स्टाफ की जमकर तारीफ की है। वीडियो में नजर आता है कि कुछ क्रू मेंबर्स एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं पर एक क्रू मेंबर की गोद में एक बच्चा है जो एक पैसेंजर का है। क्रू मेंबर्स इस बच्चे को बहुत प्यार और दुलार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यही कारण है कि बच्चा इनकी गोद में रोता नहीं है बल्कि खेलता है। वीडियो पर कैप्शन में लिखा है, 'फ्लाइट डिले हो गई तो मेरा बच्चा स्टाफ के साथ इन्जॉय कर रहा है।'

वीडियो पर यूजर्स ने लुटाया खूब सारा प्यार

वीडियो को पोस्ट करने के बाद इसके कैप्शन में लिखा है "फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं, लेट हो गईं, और क्या नहीं हुआ लेकिन स्टाफ हमेशा बहुत अच्छा होस्ट रहे हैं। मैंने हमेशा इंडिगो (Indigo Flight Delay) में ट्रैवल किया है और इस दौरान बहुत से लोगों को परेशानी हुई है। हालांकि, छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढना सबसे ज्यादा मायने रखता है।' इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "कितना प्यारा बच्चा है!"

रील में यह संदेश दिया गया कि परेशानियों के बीच भी छोटी-छोटी खुशियों को अपनाना चाहिए। इस रील का मुख्य संदेश यही है कि यात्रा में देरी या रद्दीकरण जैसी समस्याएं आम हैं, लेकिन ऐसे समय में धैर्य और सकारात्मक सोच सबसे जरूरी है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं। यह वीडियो यात्रियों (Indigo Flight Cancellations) को यह सिखाता है कि मुश्किल हालात में भी मुस्कुराना और आभार जताना जीवन को आसान और सुंदर बना देता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article