वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (07-Jan-2026): दुनिया के सबसे तेज जानवर चीता के साथ शख्स ने लगाई रेस, सोशल मीडिया पर Video Viral

आज का वायरल वीडियो (07-Jan-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: एख मशहूर यूट्यूबर ने खतरनाक चैलेंज लेते हुए चीते के साथ दौड़ लगाई। रेस से पहले चीते ने उन पर झपट्टा मारकर पैर पर चोट मार दी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने रेस जारी रखी। शुरुआत में दोनों लगभग साथ दिखे, लेकिन बाद में चीता आसानी से रेस जीत गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

दुनिया के सबसे तेज जानवर चीता के साथ शख्स ने लगाई रेस (फोटो: X/@ishowspeedsui)

सोशल मीडिया पर आपने लोगों को हैरतअंगेज चैलेंज लेते हुए अक्सर देखते होंगे। इस समय भी एक यूट्यूबर ने ऐसा ही कारनामा किया है। जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान भी हैं और उन्हें डर भी लग रहा है। मशहूर यूट्यूबर आईशोस्पीड अक्सर अजीब और खतरनाक चैलेंज करते रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने दुनिया के सबसे तेज दौड़ने वाले जानवर चीते के साथ रेस लगाने का एक चैलेंज लिया हालांकि वह इस दौड़ में चीता से हार जाते हैं लेकिन उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो की शुरुआत में IShowSpeed पूरे जोश के साथ कहते हैं कि आज वे चीते के साथ रेस लगाने वाले हैं।

रेस शुरू होने से पहले ही अचानक चीता उन पर एक बार झपटता भी मारता है। चीता उनके पैर पर पंजा मारता है। जस वजह से उनके पैर पर गहरी खरोंच आ जाती हैं। कुछ देर बाद दोनों स्टार्टिंग लाइन पर खड़े होते हैं। जिसके बाद रेस की गिनती शुरू हो जाती है। Speed पूरी ताकत के साथ दौड़ते हैं। शुरुआत में वे चीते के साथ ही कदम मिलाते हुए दिखाई देते हैं लेकिन जल्द ही साफ हो जाता है कि चीते की स्पीड की तुलना कितना भी फिट और ताकतवर इंसान नहीं कर सकता है। चीता बहुत ही साधार तरीके से अपनी गति को बढ़ा लेता है और वह इस रेस को जीत लेता है। पूरी मेहनत करने के बाद भी यूट्यूबर पीछे रह जाता है। अब यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

यूजर्स ने दी ये प्रतिक्रियाएं

पहले यूजर ने लिखा: "उसने पूरे पंजे से उसे ऐसे उठाया जैसे कुछ हुआ ही न हो।", दूसरे ने लिखा: "चीता बस जॉगिंग कर रहा था", तीसरे ने लिखा: "यह बंदा यकीनन इंटरनेट पर सबसे बेहतरीन कंटेंट क्रिएटर्स में से एक है।" वहीं पर चौथे शख्स ने लिखा: "मुझे पता है तुम अच्छे एथलीट हो भाई, लेकिन चीता तो बिल्कुल भी गंभीर नहीं था।" इस वीडियो को अभी तक करोड़ों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article