वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (26-Dec-2025): सर्दियों में महंगे हीटर भूल जाइए! इस शख्स ने ईंट से बना डाला 50 रुपये का हीटर, वीडियो हुआ वायरल

आज का वायरल वीडियो (26-Dec-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने कमाल कर दिया। इसने साधारण ईंट से देसी हीटर बनाकर उस पर खाना पकाया। इस अनोखे जुगाड़ ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है।

Image

इस शख्स ने ईंट से बना डाला 50 रुपये का हीटर, वीडियो हुआ वायरल (फोटो: Instagram/maximum_manthan)

एक ईंट को आमतौर पर घर, दीवार या फिर छत बनाने की सामग्री माना जाता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इससे खाना भी पकाया जा सकता है? यह सवाल भले ही आपको थोड़े देर के लिए अजीब लगे, मगर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। इस वीडियो में एक शख्स ने साधारण ईंट से ऐसा देसी हीटर तैयार किया है। जिस पर खाना पकाते हुए भी दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत में शख्स एक सामान्य ईंट दिखाता है और उस पर हीटर बनाने के लिए एक खास डिजाइन तैयार करता है। यह डिजाइन लहरदार आकार का होता है, ताकि गर्मी पूरे हिस्से में फैल सके। इसके बाद उस डिजाइन में तार लगाया जाता है, जिसे बिजली से जोड़ा जाता है।

जैसे ही इस देसी जुगाड़ को इलेक्ट्रिक सॉकेट में प्लग किया जाता है। ईंट धीरे-धीरे गर्म होने लगती है। कुछ ही समय में ईंट इतनी गर्म हो जाती है कि उस पर बर्तन रखकर खाना बनाया जा सकता है। वीडियो में दिखाया गया है कि ऊपर रखे बर्तन में खाना पक रहा है, जिसे देखकर यह पूरा प्रयोग किसी साइंस एक्सपेरिमेंट जैसा लगता है। इस वीडियो ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि देसी जुगाड़ और भारतीय सोच की कोई सीमा नहीं होती। सीमित संसाधनों में नए समाधान निकालने की कला ने लोगों का ध्यान खींच लिया है और यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इंटरनेट यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर maximum_manthan नामक शख्स ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक लाखों की संख्या में व्यूज मिल चुके हैं। शख्स के इस वीडियो को देखकर यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा: " नया आइडिया अनलॉक हो गया है भाई", दूसरे ने लिखा: "जुगाड़ु लाल जी को सलाम", तीसरे ने लिखा: अब तक स्मार्टमीटर लग गए हैं।" वहीं पर चौथे ने लिखा: "टेकनॉलोजिया"।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article