इंस्टाग्राम पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी जुगाड़ तो कभी डांस का वीडियो तो कभी फनी मीम्स टाइप का वीडियो, लेकिन इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आपकी आंखें भी फटी की फटी रह जाएंगी। दरअसल इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की कूरियर के बॉक्स को अनबॉक्स करते हुए नजर आती है। इस वीडियो ने एक तरफ तो लोगों को खूब हंसाया तो वहीं पर दूसरी तरफ हैरान भी किया है।
वीडियो में एक लड़की अपने नए iPhone 17 की डिलीवरी रिकॉर्ड कर रही होती है, लेकिन खुशी का पल अचानक से एक हादसे में बदल जाता है। दरअसल वह जैसे ही फोन को डिब्बे से बाहर निकालती है। फोन उसके हाथ से फिसलकर सीधे जमीन पर गिर जाता है। लड़की ने यह फोन क्विक डिलीवरी ऐप Blinkit से मंगवाया था और सोचा कि पूरी डिलीवरी और अनबॉक्सिंग को वीडियो में रिकॉर्ड किया जाए। मगर किसे पता था कि कैमरे के सामने ही ऐसा मोमेंट बन जाएगा।
इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर ashixsingla नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर लिखा है Blinkit की डिलीवरी तेज थी, लेकिन फोन गिरना उससे भी तेज था। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की बहुत उत्साहित होती है, पैकेट खोलती है और जैसे ही फोन हाथ में लेती है, वो अचानक नीचे गिर जाता है। उस पल उसकी खुशी डर और शर्म में बदल जाती है। पोस्ट के साथ लड़की ने अपनी कहानी भी बताई है। उसने लिखा कि उसका पुराना iPhone पहले कहीं खो गया था।
सोशल मीडिया यूजर्स ने किए कमेंट्स
वह पूरी तरह चोरी नहीं हुआ, बल्कि बाजार में घूमते समय रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। इसके बाद कुछ समय तक उसने किसी और का एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल किया। लेकिन उसे महसूस हुआ कि अब नया फोन लेना जरूरी है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले यूजर ने लिखा: "तू देख रहा है जैसे कैमरामैन की गलती हो", दूसरे ने लिखा: "Blinkit ने इसे 10 मिनट में डिलीवर कर दिया और आपने इसे 2 सेकंड में अनबॉक्स कर दिया।", iPhone 16 खरीदना ज्यादा बेहतर निवेश होता। मैं इसे इस्तेमाल कर रहा हूं यह एकदम सही है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
