वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (16-DEC-2025): कीचड़ में शिकार ढूंढ रहा था तेंदुआ, सामने से निकले विशालकाय जानवर को देख उड़े होश

आज का वायरल वीडियो (16-DEC-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: जंगल में कुछ भी हो सकता है। शिकारी कभी शिकार बन सकता है, और छुपी ताकत अचानक सामने आ सकती है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तहलका मचाए हुए है, जिसे देखने के बाद लोगों का मुंह खुला का खुला रह गया।

Image

तेंदुए के सामने कीचड़ से निकला हिप्पो (X/@NatureUnedited)

आज का वायरल वीडियो (16-DEC-2025): जंगल की दुनिया हमेशा रोमांच से भरी होती है। कभी शिकारी शिकार पर झपटता है, तो कभी प्रकृति का खेल पूरी तरह ही पलट जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेंदुआ कीचड़ भरे तालाब में शिकार की तलाश कर रहा होता है। वह धीरे-धीरे आगे बढ़ता है, लेकिन अचानक कीचड़ से एक विशाल दरियाई घोड़ा बाहर निकलता है और तेंदुआ के होश उड़ जाते हैं।

विशालकाय गैंडे को देख घबराया तेंदुआ

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @NatureUnedited नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो में दिख रही यह घटना कब और कहां की है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ शिकार की तलाश में कीचड़ में अपने पंजों से खुरच रहा है। तेंदुए अक्सर कीचड़ में मछली या छोटे शिकार की उम्मीद में उतरते हैं। लेकिन उसे क्या पता था कि कीचड़ के नीचे एक विशालकाय दरियाई घोड़ा छुपा बैठा है, जो आराम फरमा रहा था।

वीडियो देख लोगों की आंखें हो गईं चौड़ी

जैसे ही तेंदुआ करीब पहुंचता है, एक विशालकाय हिप्पो अचानक अपना सिर उठाता है और तेंदुए को अपनी उपस्थिति का एहसास कराता है। तेंदुआ पल भर में पीछे हटता है और तेजी में वहां से अपनी दुम दबाकर भाग निकलता है, मानो उसकी जान पर बन आई हो। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "तेंदुआ तो गैंडे के सामने तो बच्चा लग रहा था।" दूसरे ने लिखा, "प्रकृति का सबसे मजेदार सरप्राइज पैकेज।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article