वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (14-01-2026): नौकरी गई… EMI बाकी! HR के एक कॉल ने खत्म कर दी जॉब, इंजीनियर की कहानी ने यूजर्स को रुलाया

आज का वायरल वीडियो ( 14-JAN-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: एक वायरल वीडियो में 32 साल का अनुराग नाम का आईटी इंजीनियर अपने अचानक हुए लेऑफ का दर्द शेयर करता नजर आता है। HR के एक कॉल ने उसकी जिंदगी बदल दी और सिर्फ दो दिन में नौकरी चली गई। यह वीडियो देख इंटरनेटू यूजर्स भावुक हो रहे हैं।

Image

HR के एक कॉल ने खत्म कर दी इंजीनियर की जॉब, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/anuragviril)

सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 32 साल का एक आईटी प्रोफेशनल अपनी जिंदगी के सबसे कठिन पल के बारे में बात करता नजर आ रहा है। बिना किसी ड्रामा के, बेहद शांत और टूटी आवाज में वह बताता है कि किस तरह एक फोन कॉल ने उसकी जिंदगी का पूरा किस्सा ही बदल दिया। नौकरी चली गई, जिम्मेदारियां वही हैं और दिमाग में सिर्फ एक सवाल अब आगे क्या होगा?

वीडियो में अनुराग नाम का यह सॉफ्टवेयर इंजीनियर कैमरे के सामने अपना दर्द शेयर करता है। वह बताता है कि कैसे HR ने उसे कॉल करके कहा कि कंपनी के पास उसकी स्किल्स के हिसाब से कोई प्रोजेक्ट नहीं है, इसलिए उसे mutual separation के तहत नौकरी छोड़नी पड़ेगी। तारीख 12 थी और 14 को उसका जॉब खत्म हो जाना था। यानी सिर्फ दो दिन में उसकी पूरी जिंदगी बदल गई।

एक तरफ दिल का दर्द, दूसरी तरफ EMI और जिम्मेदारियों का बोझ

वह यह भी बताता है कि अभी तक उसने यह बात अपनी पत्नी को भी नहीं बताई है। एक तरफ दिल का दर्द, दूसरी तरफ EMI और जिम्मेदारियों का बोझ है लेकिन फिर भी वह कहता है कि रोना-धोना नहीं करूंगा, क्योंकि ऐसी परेशानियां कई लोगों की जिंदगी में आती हैं। उसके शब्दों में छुपी मजबूरी और सादगी लोगों के दिल को छू रही है।

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @anuragviril अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट में अनुराग ने अपना ईमेल भी लिखा है और बताया है कि उसके पास 9 साल से ज्यादा का आईटी अनुभव है, साथ ही Java Full Stack, React और Angular जैसी स्किल्स भी हैं। इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और कई लोग उसे मदद और नौकरी के अवसर देने की कोशिश कर रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स ने कई तरह के कमेंट्स भी किए हैं। जिनमें पहले ने लिखा: "ये वक्त भी निकल जाएगा भाई, मैं तुम्हारे साथ हूं", दूसरे ने लिखा: "भाई, इससे अच्छा काम मिल जाएगा। भगवान पर भरोसा रखो।" तीसरे ने लिखा: "मैं तुम्हारी बात समझ सकता हूं भाई। मुश्किल समय में मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं और शायद ये कारगर साबित हुए। तुम्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।" यह कहानी हमें याद दिलाती है कि नौकरी सिर्फ सैलरी नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और सुरक्षा का मसला भी होती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article