वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (10 Jan 2026): अंदर से कैसा दिखता है दुनिया का सबसे रईस होटल! जहां मिलती है 10 हजार की कॉफी... 22 लाख का कमरा, देखें Viral Video

आज का वायरल वीडियो (10-Jan-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे महंगे गोल्ड होटल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि होटल के अंदर से लेकर बर्तनों, सीढ़ियों, टीवी और यहां तक कि बाथरूम तक में सोने की कोटिंग की गई है। होटल इतना लग्जरी है कि यहां एक रात रुकने का किराया करीब 22 लाख रुपये बताया जाता है और एक कॉफी की कीमत लगभग 10 हजार रुपये तक है।

Image

अंदर से कैसा दिखता है दुनिया का सबसे रईस होटल! देखें वीडियो (फोटो: Instagram/ sarthaksachdevva)

सोशल मीडिया पर वैसे तो कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन यहां पर कभी-कभी ऐसा वीडियो भी देखने को मिलता है, जिस पर हमको पहली नजर में यकीन नहीं होता। इस तरह की वीडियो को देखकर को देखकर हमारी आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। इस समय भी इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो एक रईसी और लग्जरी लाइफस्टाइल से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो में दुनिया के सबसे महंगे होटल की झलक दिखाई गई है, जिसे देखकर लोग हैरानी में पड़ गए। यह होटल इतना भव्य है कि यहां की हर छोटी-बड़ी चीज सोने से बनी बताई जाती है और यहां एक रात रुकने का किराया सुनकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं।

अंदर जाते ही चौंधिया जाएंगी आपकी आंखें

वीडियो की शुरुआत होटल के बाहरी हिस्से से होती है, जहां पार्किंग में करोड़ों की लग्जरी कारें खड़ी नजर आती हैं। सिर्फ बाहर का नजारा ही यह बता देता है कि यहां ठहरना आम आदमी के बस की बात नहीं है। होटल के अंदर प्रवेश करते ही मेहमानों का स्वागत ऐसे किया जाता है जैसे किसी राजमहल में किया जाता हो। वीडियो में दिखाया गया है कि गेस्ट को यहां प्रीमियम सैनेटाइजर दिया जाता है। अंदर जाते ही आंखें चौंक जाती हैं, क्योंकि होटल के भीतर की सजावट किसी महल जैसी लगती है। सुनहरी सीढ़ियां, चमकदार दीवारें और राजसी माहौल इसे बेहद खास बना देते हैं। बताया गया है कि यहां इमरजेंसी एग्ज़िट, केतली, खाने के बर्तन, टीवी और सजावटी चीजें तक सोने की कोटिंग से बनी हैं।

ठहरने के लिए देने पड़ते हैं 22 लाख रुपये

डाइनिंग एरिया भी किसी शाही भोज जैसा लगता है, जहां थ्री-डी टेबल और शानदार डेकोरेशन नजर आती है। होटल का बाथरूम भी बेहद लग्ज़री है। यहां शॉवर, नल, जेट स्प्रे जैसी चीजे भी गोल्डन थीम में तैयार की गई हैं। इतना ही नहीं, होटल में रखा सोफा भी बेहद अनोखा बताया जाता है, जिसे चीते की स्किन से तैयार कहा जा रहा है। यहां की हर चीज़ इस बात का सबूत देती है कि यह जगह सिर्फ दुनिया के अमीरतम लोगों के लिए ही बनी है। वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक इस होटल में ठहरने के लिए करीब 22 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं, जबकि एक कॉफी की कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई जाती है। यही वजह है कि यह होटल अरबपतियों और हाई प्रोफाइल लोगों की पसंद माना जाता है, जबकि आम लोगों के लिए यह जगह सिर्फ सपने जैसी लगती है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर sarthaksachdevva नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article