वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (04-DEC-2025): आसमान से देखने पर कुछ ऐसा दिखता है दुनिया का सबसे ऊंचा झरना, कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा

आज का वायरल वीडियो (04-DEC-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: दुनिया के सबसे ऊंचे झरने का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें आसमान की ऊंचाइयों से इस अद्भुत नजारे को रिकॉर्ड किया गया है।

Video of Angel Falls

दुनिया का सबसे ऊँचा झरना एंजेल फॉल्स (X/@sciencegirl)

आज का वायरल वीडियो (04-DEC-2025): प्रकृति के चमत्कारों में से एक, दुनिया का सबसे ऊँचा झरना एंजेल फॉल्स (Angel Falls) का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आसमान से कैमरे में कैद किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हेलीकॉप्टर पर सवार आदमी इस झरने का वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अद्भुत नजारा

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @sciencegirl नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 23 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह अद्भुत नजारा एंजेल फॉल्स का है। जिसे वेनेजुएला के जंगलों के बीच से गुजरते हुए हेलीकॉप्टर से कैमरे में कैद किया गया है।

कहां है यह झरना

मालूम हो कि एंजेल फॉल्स दुनिया का सबसे ऊंचा झरना है। जो लगभग 979 मीटर (3,212 फीट) ऊँचा है। इस अद्भुत वीडियो को देखने के बाद लोगों की सांसें थम गईं। वीडियो में ऊंचे झरने का पानी आसमान से गिरता नजर आ रहा है। जिसे देख ऐसा लग रहा जैसे मानो कोई दिव्य नजारा दिख रहा हो। एंजेल फॉल्स को स्थानीय भाषा में 'साल्टो एंजेल' भी कहते हैं। यह झरना दक्षिण अमेरिका के वेनेजुएला में कैनाइमा नेशनल पार्क के अंदर स्थित है। झरना ऑयान-टेपुई नामक टेबलटॉप पहाड़ी से गिरता है, जो खुद एक रहस्यमयी पहाड़ी है।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस अद्भुत नजारे को देखने के बाद लोगों का रिएक्शन वीडियो के कमेंट बॉक्स में देखने को मिला। जहां किसी ने इसे प्रकृति का चमत्कार बताया तो किसी ने कहा कि यह नजारा हॉलीवुड की फिल्मों की तरह लग रहा है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ऐसा नजारा मैंने आज तक कभी नहीं देखा।" दूसरे ने लिखा, "इतना सुंदर और मंत्रमुग्ध कर देने वाला नजारा, मैं सोच भी नहीं सकता कि इसे लाइव देखना कितना शानदार होगा।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
Pankaj Yadav author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article