वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (03-DEC-2025): खड़े होकर सेल्फी ले रहा था शख्स, हाथी ने सिर से गायब कर दी टोपी, गजराज के मजाक-मस्ती का Video हुआ वायरल

आज का वायरल वीडियो (03-DEC-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक हाथी काफी मस्ती-मजाक के मूड में नजर आ रहा है।

Image

शख्स के साथ मजाक करता हाथी (X/@Thebestfigen)

आज का वायरल वीडियो (03-DEC-2025): जंगल सफारी के दौरान लोग तरह-तरह के अनोखे पल कैमरे में कैद करते हैं, लेकिन कभी-कभी जंगली जानवर खुद ही ऐसा कुछ कर जाते हैं कि वीडियो देखकर हंसी नहीं रुकती। कुछ ऐसा ही हुआ एक टूरिस्ट के साथ, जब वह खड़े होकर सेल्फी ले रहा था और अचानक एक हाथी ने अपनी सूंड से उसकी टोपी उड़ा दी। यह मजेदार घटना टूरिस्ट के साथ आए एक अन्य पर्यटक ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हाथी ने शख्स की टोपी उड़ाई

यह वायरल वीडियो एक सफारी पार्क की बताई जा रही है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक हाथी के साथ खड़े होकर सेल्फी ले रहा है। वह मुस्कुराते हुए पोज दे रहा है, तभी पास खड़ा विशालकाय हाथी अपनी लंबी सूंड बढ़ाता है और बड़ी ही फुर्ती से उसके सिर से टोपी खींचकर अपने मुंह में छिपा लेता है।

शख्स ने टोपी लौटाने के लिए की मिन्नतें

टोपी उड़ते ही शख्स एकदम से हैरान रह जाता है, पहले तो वह इधर-उधर देखता है और फिर हंसते हुए हाथी से टोपी लौटाने के लिए मिन्नतें करने लगता है। मानो जैसे हाथी उससे कह रहा हो कि भाई, तेरी टोपी मेरे पास नहीं है। पता नहीं किसने ले ली। जब शख्स हाथी से अपनी टोपी लौटाने के लिए अपने घुटनों पर बैठकर मिन्नतें करने लगा, तब हाथी उसे उसकी टोपी लौटा देता है।

वीडियो देख लोगों के चेहरे पर आ गई मुस्कान

यह 37 सेकेंड का छोटा-सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Thebestfigen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। जहां एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "गजराज का स्वैग लेवल।" दूसरे ने लिखा, "लग रहा है गजराज मस्ती के मूड में थे।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article