वायरल न्यूज़

Trending Video: मौत से इंचभर दूर था शख्स, फिर कैमरे में जो कैद हुआ चमत्कार ही कहेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 3, 2024, 10:06 AM IST

Aaj Ka Trending Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि शख्स मौत से सिर्फ इंचभर की दूरी पर था कि मगर अभी उसकी जिंदगी और लंबी थी। फ्रेम में फिर जो दिखा होश उड़ जाएंगे।

Image

मौत को छूकर आ गया ये शख्स। (Photo/Instagram)

Aaj Ka Trending Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हैरान करने वाली चीजों की भरमार है। यहां कभी-कभी तो ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें देखेंगे कि कैसे एक शख्स मौत से इंचभर की दूरी पर था, मगर किस्मत उसकी उतनी ही बुलंद थी। शख्स मौत को छूकर टक से वापस आ गया। शख्स से जुड़ा ये हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

मौत को छूकर आया शख्स

शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि बारिश का मौसम है। कुछ समय पहले ही मूसलाधार बारिश हुई है। इसमें देखेंगे कि एक शख्स को खुद को भीगने से बचाने के लिए छाता लेकर जा रहा है। शख्स आराम से सड़क से गुजर रहा है कि तभी खौफनाक नजारा कैमरे में कैद हो गया। दरअसल शख्स के करीब में ही एक लंबी चौड़ी दीवार बारिश के पानी की वजह से ढहने लगी। दीवार धीरे-धीरे नीचे गिर रही है और शख्स को इसका जरा भी अंदाजा नहीं होता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

देखकर हैरान हो जाएंगे कि विशाल दीवार एकाएक शख्स के ऊपर गिरती है। मगर उसकी किस्मत इतनी बुलंद थी कि शख्स उससे सिर्फ इंचभर दूर था। देखकर ही लगता है कि अगर दीवार शख्स के ऊपर गिर जाती तो उसकी जान भी जा सकती थी। फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि दीवार गिरने के बाद शख्स तुरंत खुद को सुरक्षित दूरी पर कर लेता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर कोई भी चमत्कार ही कहेगा। मालूम हो कि हैरान करने वाला ये वीडियो इंस्टाग्राम पर amrit969666 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article