वायरल न्यूज़

पैसे की गर्मी थी इसलिए मिनरल वॉटर से नहा लिया! स्टेशन पर नहाते हुए शख्स का Video हुआ वायरल

जहां इस देश में स्वच्छ पानी की बहुत कमी है, वहीं, एक शख्स मिनरल वॉटर की बोतलों के साफ पानी से नहाता दिखा। शख्स यह कारनामा रेलवे स्टेशन पर कर रहा था, तभी एक अन्य व्यक्ति ने इस वाकये का वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब खूब वायरल हो रहा है।

Image

स्टेशन पर मिनरल वॉटर से नहाता युवक (Instagram/@studentgyaan)

कहते है ना कि पैसा हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता। हाल में ऐसा ही एक नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला। जहां एक शख्स ने स्टेशन पर नहाने के लिए मिनरल वॉटर की ढेर सारी बोतलें खरीदी और बिल्कुल साफ पानी से नहाया। स्टेशन पर ही मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने इस वाकये का वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बिसलेरी के पानी से नहाते हुए दिखा शख्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स स्टेशन के किसी प्लेटफॉर्म पर खड़ा है। उसने बगल से गुजर रहे एक पानी बेचने वाले लड़के को रोका और फिर एक-एक कर उसकी सारी पानी की बोतलों को खरीदकर उनसे नहाने लगा। ऐसे ही कर-कर के शख्स ढेर सारी बोतलों के पानी से नहा लिया। वीडियो में शख्स को स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मिनरल वॉटर की बोतलों का पानी अपने शरीर पर उड़ेलते हुए आप देख सकते हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

यूनिक बाथिंग स्टाइल का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "नहाने के लिए कर्जा भी लेना पड़े तो भी कोई गम नहीं है।" वीडियो को तमाम लोगों ने शेयर भी किया है। जहां कई यूजर्स ने इसे "मिनरल वॉटर का नया इस्तेमाल" जैसे मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया है।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वायरल वीडियो पर कई लोगों ने काफी मजेदार कमेंट भी किए हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "लगता है भाई की आज ही सैलरी आई है।" दूसरे ने लिखा, "लगता है मिनरल वॉटर वाले अब नहाने का भी पानी बेच रहे हैं।" तीसरे ने लिखा, "ये भाई तो सिर्फ पानी नहीं बल्कि फिल्टर वाला पानी बर्बाद कर रहा है।" चौथे ने लिखा, "पैसा हो तो बड़ी-बड़ी बातें।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article