Viral Video Today: सोशल मीडिया आज के दौरान एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां मनोरंजन के लिए बहुत कुछ है। मगर इसी प्लेटफॉर्म पर अनोखी चीजों भी खूब देखने के लिए मिलती हैं। यहां कभी-कभी तो ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं जिसके बारे में शायद ही कभी सोच पाते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो हर तरफ धूम मचा रहा है। वीडियो एक 98 साल की दादी से जुड़ा है, जिन्होंने ऐसा करतब दिखाया कि जवानों के भी सिर के बाल खड़े हो जाएंगे। हैरान करने वाला करतब दिखाते हुए दादी का ये वीडियो अभी तक 1.70 करोड़ से ज्यादा बटोर चुका है। हजारों की तादाद में नेटिजन्स इसे शेयर भी किया है।
दादीजी ने दिखाया जबरदस्त करतब
कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि जिमनास्ट खिलाड़ी की पोशाक में 98 साल की दादी खड़ी हैं। देखकर लगता है कि वो ठीक से चल भी नहीं पाएंगी। मगर एकाएक ऐसा नजारा दिखाई दिया कि दिमाग घूम जाएगा। आंखों पर यकीन करना मुश्किल होगा कि बुजुर्ग दादी हैं या फिर कोई 20 साल की लड़की करतब दिखा रही है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि दादी फिर ऐसे-ऐसे करतब दिखाती हैं तो आसपास कुर्सियों पर बैठी भीड़ भी ताली बजाने से खुद को नहीं रोक पाती है।
देखिए वीडियो
मालूम हो कि वायरल वीडियो में नजर आ रहीं दादी कोई और नहीं बल्कि 98 साल की जोहाना क्वास (Johanna Quaas) हैं। उन्होंने ओलंपिक में बतौर खिलाड़ी जर्मनी की तरफ से हिस्सा लिया था। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि जोहाना क्वास महज दस साल की उम्र से अभ्यास कर रही हैं।
