Samarth by Hyundai: आखिरी छोर तक समावेशिता की पहुंच

Times Now Digital

Updated Aug 24, 2026, 15:12 IST

पैरा एथलीट चंदीप सिंह का यह सफर सिर्फ तय की गई दूरी तक सीमित नहीं था। खास तौर पर मॉडिफाइड Hyundai CRETA से उन्होंने जम्मू से कन्याकुमारी और फिर वापस 7,452 किलोमीटर की यात्रा की। इस सफर का मकसद Golden Book of World Records में नया कीर्तिमान बनाने के साथ-साथ accessible mobility की बदलाव लाने वाली ताकत को सामने लाना था। Samarth by Hyundai के सहयोग से की गई यह यात्रा समावेशिता, दृढ़ संकल्प और इस विश्वास की मिसाल है कि accessibility अनगिनत संभावनाओं के दरवाजे खोल सकती है।