ChakraView Show With Sumit Awasthi | PM CARES Fund को लेकर ऑडिट रिपोर्ट के आंकड़ों ने एक बार फिर चर्चा तेज कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में PM CARES Fund में घरेलू दान करीब 30% घटकर 479 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, विदेशी दान में भी कमी दर्ज की गई और यह करीब 18% घटकर 92.8 लाख रुपये रह गया। इसके मुकाबले 2023 में घरेलू दान 681 करोड़ रुपये और विदेशी दान 1.13 करोड़ रुपये था। रिपोर्ट के अनुसार, PM CARES Fund में कुल रकम 2024 में 7,173 करोड़ रुपये थी, जो 2025 में बढ़कर 8,452 करोड़ रुपये हो गई। ऐसे में सवाल उठता है कि जब घरेलू और विदेशी दान में कमी आई, तो फंड में कुल रकम कैसे बढ़ी?