गाजियाबाद में एक्सप्रेस-वे पर यूं लहराई रोडवेज की बेकाबू बस: फेसिंग तोड़ हुई हादसे का शिकार, 20 जख्मी

Times Now Digital

Updated Sep 14, 2023, 20:45 IST

दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में थाना मसूरी क्षेत्र के तहत दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर एक रोडवेज बस बेकाबू होकर गिर गई। हादसे में मौके पर लगभग 20 यात्री घायल हुए, जिन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल संजय नगर गाजियाबाद और सर्वोदय अस्पताल भेजा गया। यह बस मेरठ से दिल्ली जा रही थी।