YRKKH: शादी के 7 साल बाद मम्मी-पापा बनेंगे रोहित पुरोहित-शीना बजाज, फैंस को दी खुशखबरी

ashna malik

Updated Apr 30, 2025, 17:32 IST

टीवी के चर्चित एक्टर रोहित पुरोहित 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में तो पिता बनने वाले ही हैं। साथ ही असल जिंदगी में भी उनके जीवन में नन्हे मुन्ने की किलकारी गूंजने वाली है। इस बात का खुलासा खुद रोहित पुरोहित और शीना बजाज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर किया है। शीना बजाज और रोहित पुरोहित ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि 2025 में वे नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगे। शीना बजाज ने कैप्शन में अपने और बच्चे के लिए ढेर सारा आशीर्वाद भी मांगा। शीना और रोहित को बच्चे के लिए फैंस भी खूब बधाइयां दे रहे हैं।