रुबीना दिलैक के घर क्या जल्द गूंजेगी बच्चे की किलकारियां, तस्वीरों में दिखा बेबी बंप

Khushboo Dogra

Updated Sep 2, 2023, 20:00 IST

Rubina Dilaik Pregnancy News: टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अक्सर न्यूज में रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी दमदार एक्शन और पर्सनैलिटी की वजह से घर-घर काफी मशहूर हैं। कुछ समय से रुबीना के बारे में खबरे उड़ रही है की वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। ऐसे में अब तक रुबीना और उनके पति अभिनव शुक्ला की वजह से इस खबर पर कोई बयान नहीं आया है। हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ पर पर तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा है।