Welcome To The Jungle Title Track: अभिनेता अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है, जिसे सुनने के बाद लोगों की वो सालों पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी, जो आज भी सबके दिलों के करीब हैं। टाइम्स म्यूजिक की शाखा जंगली म्यूजिक के नए गाने की शुरुआत नाना पाटेकर के फेमस आलू ले लो, कांदा ले लो से शुरू होती है और फिर सभी कलाकार जो धमाल मचाते दिखाई देते हैं, उसे देखकर दिल खुश हो जाता है। अगर ये कहा जाए कि अक्षय कुमार नई बोतल में पुरानी वाइन डालकर लाए हैं तो गलत नहीं होगा। वैसे आपको फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।