'एनिमल' की भाभी 2 यानी तृप्ति डिमरी ने किया Hrithik Roshan संग जोरदार डांस, जोड़ी पर फिदा हुए लोग

ashna malik

Updated Jul 15, 2025, 20:07 IST

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। तृप्ति डिमरी जल्द ही सिद्धांत चतुर्वेदी संग फिल्म 'धड़क 2' में नजर आने वाली हैं। लेकिन हाल ही में वह अपनी फिल्म नहीं बल्कि अपने डांस वीडियो के कारण चर्चा में आ गईं। तृप्ति डिमरी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह ऋतिक रोशन के साथ थिरकती नजर आईं। वीडियो में तृप्ति डिमरी और ऋतिक रोशन की जोड़ी ने फैंस का भी दिल जीत लिया। हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी रहे, जिन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।