Exclusive: 'आशिकी 3' में कार्तिक संग इश्क लड़ाएंगी तृप्ति डिमरी, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में उगला सच

ashna malik

Updated Jan 30, 2024, 18:02 IST

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने गुजरात में आयोजित हुए 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में शिरकत की, जहां उन्होंने जूम संग भी खूब बातचीत की। तृप्ति डिमरी ने बताया कि वह फिल्मफेयर 2024 में अपनी 'एनिमल' की पूरी टीम से दोबारा मिलने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जोया बनने के बाद उनकी बाकी की फिल्में जैसे कला और बुलबुल को भी बहुत सराहना मिली, जिससे वह बेहद खुश हैं। तृप्टि डिमरी से सवाल किया गया कि क्या वह 'आशिकी 3' का भी हिस्सा बनने वाली हैं। इसपर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि मुझे लगता है कि ये सवाल प्रोड्यूसर के लिए होना चाहिए। अभी मैं इसपर कुछ नहीं बता सकती। बता दें कि तृप्ति डिमरी 'एनिमल' मूवी में जोया बनने के बाद सबके दिलों-दिमाग पर छा गई हैं।