सलमान खान की Tiger 3 के चलते बदली गणपत के टीजर की रिलीज डेट, अब इस दिन होगा OUT

माधव शर्मा

Updated Sep 27, 2023, 14:14 IST

टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत 20 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की टीजर आज 27 सितंबर 2023 को रिलीज होने वाला था, हालांकि अब इसे डिले कर दिया गया है। जिसकी वजह सलमान खान की टाइगर 3 के टीजर को बताया जा रहा है। फिल्म का टीजर अब 29 सितंबर 2023 को रिलीज हो सकता है। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।