अनुपमा को लात मार पछताईं ये एक्ट्रेसेस, रूपाली गांगुली की चमकी किस्मत

Kavita

Updated Mar 28, 2026, 13:53 IST

टीवी सीरियल अनुपमा जब से शुरू हुआ है तब से ही टीआरपी में कमाल दिखा रहा है. ये शो आज तक टॉप 5 से बाहर नहीं हुआ है. सीरियल ने अधिकतर पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई है. इस शो में रुपाली गांगुली लीड रोल निभा रही हैं. रुपाली इस शो की वजह से ही टॉप एक्ट्रेस बनी हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि रुपाली इस शो की पहली पसंद नहीं थीं. राजन शाही ने रुपाली से पहले कई एक्ट्रेसेस को अप्रोच किया था लेकिन टीवी की कई टॉप एक्ट्रेसेस ने अनुपमा को ठुकरा दिया था, जिसमें साक्षी तंवर और जूही परमार का नाम टॉप पर है. आइए आपको ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अनुपमा को ठुकरा है.