'द मार्वल्स' के डायरेक्टर निया दाकोस्टा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शाहरुख खान को 'लीजेंड' के रूप में सराहना करते हुए उनके साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की है। जिसके साथ ही अब शाहरुख खान के फैंस भी फूले नहीं समा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शनाया कपूर कथित तौर पर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड करण कोठारी के साथ हॉलिडे पर हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आइए इन खबरों पर एक नजर डालते हैं।