Subedaar Trailer Out: दर्शकों को कुर्सी से हिलने नहीं देगी अनिल कपूर की इंटेंस ड्रामा, देखें ट्रेलर

Lalit Kumar

Updated Feb 11, 2026, 13:03 IST

Subedaar Trailer Out: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) की नई एक्शन-ड्रामा 'सूबेदार' (Subedaar Trailer Out) का ट्रेलर मेकर्स ने आज यानी 11 मार्च एक दिन जारी कर दिया है। अनिल कपूर इस टीजर में एकदम धांसू और एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर की इस मूवी में राधिका मदान नजर आएंगी। इस मूवी को सुरेश त्रिवेणी डायरेक्ट करेंगे। 'सूबेदार' को डायरेक्ट करने से पहले सुरेश त्रिवेणी ने 'तुम्हरी सुलू', 'जलसा' और 'दलदल' का भी निर्देशन किया है। 'सूबेदार' में अनिल कपूर और राधिका मदान के साथ-साथ सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, मोना सिंह और फैसल मलिक अहम रोल में नजर आएंगे। इस मूवी अमेजन प्राइम वीडियो पर 5 मार्च से ऑनलाइन स्ट्रीम होने जा रही है।