शहनाज गिल ने अमाल मलिक को लगाया गले, फरहाना ने की बसीर अली की तारीफ

Kumar Sarash

Updated Dec 10, 2025, 22:55 IST

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 को गौरव खन्ना ने अपने नाम कर लिया है। वहीं फरहाना भट्ट रनरअप रहीं, उनको भी लोगों ने काफी प्यार दिया। बता दें टॉप 5 में अमाल मलिक भी शामिल थे। हालांकि अमाल मलिक शो नहीं जीत पाए। इस बीच अमाल मलिक को पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान का वीडियो सामने आ गया है, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। वहीं इस बीच शहनाज गिल आ गई और उन्होंने अमाल को गले लगाया। कुछ देर बाद फरहाना भट्ट को भी पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया। इस दौरान उन्होंने खूब मजाक-मस्ती की साथ ही उन्होंने बसीर अली के बारे में बड़ी बात कह दी।