Bigg Boss 19: सिद्धार्थ शुक्ला के नाम पर बटोरना चाहते हैं शहबाज बडेशा, फैंस ने सुनाई खरी खोटी

Khushboo Dogra

Updated Oct 28, 2025, 14:24 IST

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो में नजर आ रहे शहनाज गिल के भाई शहबाज बडेशा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए शहबाज बडेशा पहली बार नॉमिनेट हुए। ऐसे में 'बिग बॉस' के घर से एक क्लिप सामने आई जिसमें शहबाज बडेशा ने कुछ ऐसा कह डाला जो लोगों को पसंद नहीं आई। घरवालों से बातचीत करते हुए शहबाज ने कहा कि मैं भी एक बार नॉमिनेशन में आकर देखना चाहता हूं, क्या होता है मेरे साथ। बैठे हैं फिर सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस भी मेरे साथ है। जो विनर हैं ना इस शो का उसकी फैंस फालोइंग बैठी है मेरे साथ।' ये सुनन के बाद शहबाज को सिद्धार्थ के फैंस जमकर ट्रोल कर रहे हैं।