Delhi Crime 3 Trailer: हुमा कुरैशी का दिखा खतरनाक अवतार, डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी की बढ़ी मुश्किलें

Kumar Sarash

Updated Nov 4, 2025, 17:47 IST

Delhi Crime 3 Trailer: नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज दिल्ली क्राइम अपने नए सीजन के साथ वापस लौट रहा है। दिल्ली क्राइम 3 का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे है। इस सीरीज को देखने के लिए लोग बेताब है। इस बीच मेकर्स ने दिल्ली क्राइम 3 का धांसू टीजर कर दिया है, जिसे देखकर लोग एक्साइटेड हो गए है। सामने आए इस ट्रेलर में हुमा कुरैशी का खतरनाक अंदाज देखने को मिल रहा है। वहीं इस सीजन डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी की मुश्किलें बढ़ने वाली है। नेटफ्लिक्स की ये सीरीज 13 नवंबर को रिलीज होगी। लोगों का ये मानना है कि दिल्ली क्राइम 3 भी हिट साबित होगी।