सलमान खान ने परिवार संग मनाई गणेश चतुर्थी, एक्टर के घर मेहमान बनकर आए रितेश और जेनेलिया

Khushboo Dogra

Updated Aug 28, 2025, 11:54 IST

सभी सेलिब्रिटी के साथ-साथ बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी बप्पा के रंग में रगें नजर आए। एक्टर हमेशा से ही सारे त्योहारों को बहुत ही प्रेम और श्रद्धा से मनाते आए हैं। तो वहीं अब सल्लू भाई ने गणेश चतुर्थी के महोत्सव पर अपने घर में बप्पा को लेकर आ गए हैं। वीडियो में एक्टर के साथ-साथ उनकी पूरी फैमिली बड़े ही भक्तिभाव से गणेश की पूजी और उनसे आर्शीवाद मांगते नजर आ रहें हैं। बस इतना ही नहीं सलमान के घर रेितेश देशमुख और उनकी वाइफ जेनेलिया डीसूजा भी बप्पा की आरती करते नजर आए। एक्टर का ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इसी के साथ फैंस ने भी कमेंट्स करना शुरु कर दिया है।