Khushi Kapoor ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड Vedang Raina संग की रोमांटिक रैंप वॉक, जोड़ी देख पैंस ने उतारी नजर

ashna malik

Updated Jul 30, 2024, 16:14 IST

बॉलीवुड में कदम रख चुकीं खुशी कपूर ने अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। खुशी कपूर के हाथ में इन दिनों कई फिल्में मौजूद हैं। लेकिन वो अपनी फिल्म से इतर अपने रिलेशनशिप के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। खुशी कपूर को लेकर खबर है कि वह और वेदांग रैना एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने साथ में रोमांटिक रैंप वॉक भी की, जिसमें उनकी केमिस्ट्री काफी जबरदस्त नजर आई। वेदांग रैना जहां ब्लैक आउटफिट में नजर आए तो वहीं खुशी कपू डैजलिंग सिल्वर आउटफिट में दिखाई दीं। उनका अंदाज देख फैंस भी बलाएं लेते नहीं थक रहे हैं।