ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 (Kantara: Chapter 1) के ट्रेलर का काफी दिनों से इंतजार किया जा रहा है। मेकर्स ने फैंस का ये इंतजार अब खत्म कर दिया है। फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में एक बार फिर ऋषभ शेट्टी ने अपनी एक्टिंग से लोगों को हैरान कर दिया। तो वही गुलशन देवैया की एक्टिंग भी देखने के लायक है। फिल्म के ट्रेलर में धांसू डायलॉग के साथ जबरदस्त एक्शन सीन्स भी देखने को मिले। फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के ट्रेलर को देखने के बाद लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 अगले महीने यानी 2 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।