Rang Ishq Ka: रोम-रोम में रोमांस भर देगा BMCM का 'रंग इश्क का' गाना, रिलीज होते ही मचाया धमाल

ashna malik

Updated Apr 13, 2024, 10:58 IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये की कमाई भी कर डाली है। वहीं हाल ही में 'बड़े मियां छोटे मियां' का रोमांस से भरपूर 'रंग इश्क का गाना' रिलीज हुआ है, जिसे सुनकर फैंस भी इंप्रेस नजर आए। गाने में अक्षय कुमार-मानुषी छिल्लर और टाइगर श्रॉफ व अलाया एफ की केमिस्ट्री कमाल की लगी। खास बात तो यह है कि चंद देर पहले ही रिलीज हुए इस गाने को 16 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।