Coolie Trailer: सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म कूली का ट्रेलर रिलीज हो गया। चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में हुए ग्रैंड इवेंट में ट्रेलर लॉन्च किया गया। लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत एक एक्स गोल्ड स्मगलर देवा के रोल में हैं, जो अपनी पुरानी गैंग को वापस लाने की कोशिश करता है। ट्रेलर में रजनी का स्टाइल, पंची डायलॉग्स और धमाकेदार एक्शन लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। फिल्म में आमिर खान, नागार्जुन, श्रुति हासन जैसे सितारे भी हैं। फिल्म कूली 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।