Bigg Boss का हिस्सा बनना चाहते हैं रोहित चंदेल? 'पंड्या स्टोर' के बंद होने पर कही ये बात

ashna malik

Updated Jul 1, 2024, 15:42 IST

टीवी के मशहूर एक्टर रोहित चंदेल ने अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। वह 'पंड्या स्टोर' में बतौर धवल नजर आए थे, जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया था। रोहित चंदेल ने बताया कि 'पंड्या स्टोर' बंद होने की खबर से वह आज भी हैरान हैं, क्योंकि वे लोग मानसिक तौर पर इसके लिए तैयार नहीं थे। रोहित चंदेल ने बताया कि वे लोग शो की शूटिंग के लिए कश्मीर जाने वाले थे, लेकिन अचानक ही इसे बंद कर दिया गया। 'पंड्या स्टोर' एक्टर रोहित चंदेल ने 'बिग बॉस' के बारे में भी बात की। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह शो का हिस्सा बनना चाहते हैं या नहीं।