Panditan Ghar Janamwa Song: साल 2025 में सावन 11 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में अपने फैन्स के लिए भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू ने अपना नया 'पंडितान घर जन्मवा' कुछ घंटों पहले ही यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ शिवानी सिंह नजर आ रही हैं। गाने को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाने को नितेश सिंह ने डायरेक्ट किया है। वीडियो बार-बार देखा जा रहा है।