नयनतारा ने एटली को दी जन्मदिन की बधाई, नाराजगी की खबरों पर लगाया ब्रेक

प्रियंका झा

Updated Sep 22, 2023, 22:43 IST

एक्ट्रेस नयनतारा ने जवान के डायरेक्टर एटली को जन्मदिन की बधाई दी है। एटली को जन्मदिन की बधाई देकर एक्ट्रेस ने रूमर्स को अफवाह करार दिया है। पिछले दिनों खबर आ रही थी कि नयनतारा एटली से नाराज है। फिल्म में उनके सीन्स को कट कर दिया। इस वजह से एक्ट्रेस फिल्म की सक्सेस मीट में भी शामिल नहीं हुई थी। हालांकि इन खबरों पर नयनतारा और एटली में से किसी ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था। फिल्म के सक्सेस इवेंट में भी दीपिका पादुकोण और शाहरुख की जोड़ी लाइमलाइट में थी।