'बातें दिल से' में टाइम्स नाउ की नाविका कुमार से खास बातचीत में कृति सेनन ने अपनी रिलेशनशिप स्टेटस, फिल्म इंडस्ट्री के सफर और कई दूसरे मुद्दों पर खुलकर बात की। कृति सेनन ने कबीर बहिया के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी बरकरार रखी। उन्होंने कहा, 'मैं शादी से पहले अपनी पर्सनल लाइफ पर कुछ नहीं बोलना चाहती। जिस दिन शादी होगी, खुद सबको बता दूंगी।' नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में कबीर की मौजूदगी पर कृति ने कहा कि वहां उनके कई दोस्त भी थे, इसलिए वह इन खबरों की न पुष्टि करेंगी और न ही इनकार। इसके अलावा फिल्म कॉकटेल 2 में अपने रोल को लेकर भी बयान दिया। तो चलिए जानते हैं कृति सेनन ने पॉडकास्ट क्या-क्या खुलासे किए।