महाकुंभ में डुबकी लगाने पहुंची कैटरीना कैफ, सासु मां के साथ लिया संतों का आशीर्वाद

archana vashisht

Updated Feb 24, 2025, 17:12 IST

अभिनेत्री कैटरीना कैफ हाल ही में अपनी सास विना कौशल के साथ महाकुंभ पहुंची जहां उन्होंने संतों का आशीर्वाद लिया। कैटरीना कैफ इस मौके पर बेहद साधारण नजर आ रही थी, उन्हें देखकर कोई नहीं बता सकता कि वह कोई बड़ी एक्ट्रेस हैं। सिम्पल गुलाबी सूट में कैटरीना का लुक देखने लायक था। इसी के साथ कैटरीना से पहले अभिनेता अक्षय कुमार भी महाकुंभ में गए थे।