सारा अली खान के एक्स बॉयफ्रेंड को डेट कर रही हैं मानुषी छिल्लर, अनंत अंबानी की पार्टी में साथ दिखा रूमर्ड कपल

Priyanka Jha

Updated Jul 5, 2024, 22:06 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस सारा अली खान के एक्स बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। दोनों साथ में अनंत अंबानी के पार्टी में साथ नजर आए। रूमर्ड कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस है। मानुषी अभी वीर के दोस्त और उनके करीबी लोगों से मिल रही हैं। इतना ही नहीं वीर अपने शिखर और उनकी गर्लफ्रेंड जाह्नवी कपूर के साथ डबल डेट पर गए थे। सोर्स के मुताबिक, इस साल की शुरुआत से मानुषी और वीर साथ में है। इतना ही नहीं दोनों ने साथ में लंदन में वेकेशन मनाया था।। कपल हाल ही में अनंत और राधिका अंबानी के मामेरु फंक्शन में साथ में नजर आया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मानुषी से पहले वीर सारा अली खान संग रिलेशनशिप में थे।