ओडिया सिंगर ह्यूमन सागर को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे उनके फैंस को तगड़ा झटका लग गया है। ओडिया सिंगर ह्यूमन सागर का निधन हो गया है। 34 वर्षीय सिंगर करीब 1:10 बजे गंभीर हालत में भुवनेश्वर के एम्स के इमरजेंसी विभाग ले जाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उन्हे मृत घोषित कर डाला। मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगर का निधन मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के कारण हुआ। सिंगर के निधन पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक व्यक्त किया।