विवादों के बीच 'सरदार जी 3' का धांसू टीजर हुआ रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Abhay

Updated Jun 15, 2025, 14:30 IST

दिलजीत दोसांझ की मोस्ट अवेटेड फिल्म सरदार जी 3 का टीजर रिलीज हो गया है, जिसने फैंस में उत्साह भर दिया। टीजर में दिलजीत का जाट वाला स्वैग, मजेदार डायलॉग्स और भूत-प्रेतों के साथ मस्ती का तड़का देखने को मिला। इस बार नीना बाजवा उनके साथ नजर आएंगी, जो कहानी में नया रंग लाएंगी। टीजर में एक्शन, कॉमेडी और सुपरनैचुरल थ्रिल का मिक्स है।