Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में एंट्री लेंगे शीजान खान, अपने उपर लगे इल्जाम को करेंगे साफ

Khushboo Dogra

Updated Sep 7, 2023, 15:24 IST

Bigg Boss 17: सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 17 जल्द ही टीवी की दुनिया में दस्तक देगा। ऐसे में मेकर्स कंटेस्टेंट्स को ढूंढने में एड़ी छोटी का जोर लगा रहे हैं। रिपोर्ट्स का मानना है की शो में मेकर्स जोड़ी वर्सेज सिंगल का थीम रख रहे हैं। जिसमें टीवी और बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियां और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके सदस्य आपस में भिड़ेंगे। अब हाल ही में शो से जुडी एक खबर आ रही है की एक्टर जीशान खान भी शो में एंट्री मार सकते हैं। ऐसे में कहा जा रहा है की शो में वो तुनिशा शर्मा सुसाइड को लेकर बात करेंगे। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से ऐसा कोई बयान सामने नहीं आया है।