Bhool Chuk Maaf Teaser: शादी का लड्डू खाने में छूटे राजकुमार राव के पसीने, 29 या 30 के फर्क ने खोले दिमाग के पुर्जे

archana vashisht

Updated Feb 18, 2025, 13:37 IST

Bhool-Chuk Maaf Teaser: राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म भूल-चूक माफ का धांसू टीजर रिलीज हो गया है। भरपूर कॉमेडी के साथ फिल्म आपको ठहाके लगाने पर मजबूर कर देगी। वामीका गब्बी के साथ राजकुमार राव फिल्म में शादी करने जा रहे हैं, लेकिन शादी की तारीख में कुछ झोल है। यहां 29 और 30 का फर्क है, असलियत क्या है यह तो आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा। फिल्म को करण शर्मा ने डायरेक्ट किया है दिनेश विजन इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यहाँ देखें टीजर