Bhool Chuk Maaf Official Trailer: हल्दी के दिन से आगे नहीं बढ़ पा रही है शादी, लूप-लपेटे में फंसे राजकुमार राव

archana vashisht

Updated Apr 10, 2025, 14:21 IST

Bhool Chuk Maaf Official Trailer: राजकुमार राव और वामीका गब्बी की अपकमिंग मूवी 'भूल चूक माफ' का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में कॉमेडी और फैमिली ड्रामा का डबल डोज नजर आ रहा है। राजकुमार राव और अपनी प्रेमिका वामीका से शादी करना चाहते हैं लेकिन हल्दी से आगे बढ़ नहीं पा रहे हैं। जैसे ही उनकी आँख खुलती है हल्दी वाला दिन आता है लगातार 15 दिन से हल्दी का दिन आगे नहीं बढ़ पा रहा है। ऐसे में क्या करेंगें दूल्हे राजा, यह जानकर आपका पेट हंसी के मारे फट जाएगा। फिल्म को करण शर्मा ने डायरेक्ट किया है, दिनेश विजन इसके प्रोड्यूसर हैं। यहां देखें मजेदार ट्रेलर