Ting Ling Sajna : धनश्री वर्मा-राजकुमार राव की जोड़ी ने की फैंस के दिलों में टिंग-लिंग, मस्त है न्यू सॉन्ग

archana vashisht

Updated May 6, 2025, 16:03 IST

Ting Ling Sajna Song: राजकुमार राव-वामीका गब्बी की अपकमिंग मूवी 'भूल-चूक माफ' का न्यू सॉन्ग टिंग-लिंग रिलीज हो गया है। इस आइटम सॉन्ग में डान्सर धनश्री वर्मा जा जबरदस्त डांस है। धनश्री और राजकुमार की जोड़ी स्क्रीन पर गजब का डांस करती नजर आ रही है। गाने को आवाज मधुबंती बागची और तनिष्क बागची ने दी है। इस जबरदस्त गाने का म्यूजिक भी एक नंबर है। इसका म्यूजिक भी तनिष्क बागची और गणेश वाघेला ने दिया है। गाने के लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे। गाना आपको ग्रूव करने पर मजबूर कर देगा। बताते चले फिल्म 9 मई को रिलीज होने वाली है।